আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चीन-पाक को पीएम मोदी का सख्त संदेश- किसी ने आजमाया तो मिलेगा प्रचंड जवाब

Published on: November 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसलमेर बॉर्डर के लोंगेवाला चौकी पर देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई. इस दौरान पीएम मोदी ने चीन और पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया और कहा कि भारत को आजमाने का अंजाम बहुत बुरा होगा. पीएम मोदी ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान हैं. विस्तारवाद, एक तरह से मानसिक विकृति है और अठ्ठारहवीं शताब्दी की सोच को दर्शाती है. इस सोच के खिलाफ भी भारत प्रखर आवाज बन रहा है. उन्होने कहा कि आज भारत की रणनीति साफ है, स्पष्ट है. आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है लेकिन अगर हमें आज़माने की कोशिश होती है तो, जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलता है.

http://दीपावली आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और सामग्री


साल 1971 के युद्ध का जिक्र कर पीएम ने कहा कि आज भारत अपने घरों में घुसकर आतंकवादियों और उनके सरगनाओं को मारता है. दुनिया अब समझती है कि यह राष्ट्र किसी भी कीमत पर अपने हितों के साथ समझौता नहीं करेगा. भारत की यह ख्याति और कद आपकी ताकत और वीरता के कारण है. उन्होने कहा कि देश की सरहद पर अगर किसी एक पोस्ट का नाम देश के सबसे ज़्यादा लोगों को याद होगा, अनेक पीढ़ियों को याद होगा, उस पोस्ट का नाम लोंगेवाला पोस्ट है. इस पोस्ट पर आपके साथियों ने शौर्य की एक ऐसी गाथा लिख दी है जो आज भी हर भारतीय के दिल को ​जोश से भर देती है.

http://नेशनल हाइवे पर मिली महिला की जली लाश, जांच में जुटी पुलिस



पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी के पराक्रम को सलाम किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ 1971 का युद्ध थल सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच अनुकरणीय समन्वय का उदाहरण था. उन्होने कहा कि प्रत्येक भारतीय को हमारे सैनिकों पर गर्व है, दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें हमारी सीमाओं की रक्षा करने से नहीं रोक सकती. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दिखाया है कि उसे चुनौती देने वालों को करारा जवाब देने के लिए उसमें ताकत और राजनीतिक इच्छाशक्ति है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now