আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हार्डी संधू-सरगुन मेहता का गाना ‘तितलियां’ रिलीज होते ही हुआ वायरल

Published on: November 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और एक्ट्रेस सरगुन मेहता का नया गाना तितलियां रिलीज हो गया है. इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है. सरगुन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं. सरगुन कई पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज का चेहरा रह चुकी हैं. लेकिन उनका और हार्डी संधू का साथ में ये पहला म्यूजिक वीडियो है. तितलियां एक सैड लव सॉन्ग है जिसे यूट्यूब पर अब तक 12,617,487 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सरगुन मेहता और हार्डी संधू की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

http://एक्टर आसिफ बसरा ने की खुदकुशी, पालतू कुत्ते की रस्सी से लगाया फंदा



इस गाने के लिरिक्स और पिक्चराइजेशन खूब पसंद किया जा रहा है. गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है. तितलियां सॉन्ग के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं. वहीं सिंगर अफसाना खान ने इसे गाया है. गाने का नया कॉन्सेप्ट डायरेक्टर अरविंद खैरा लेकर आए हैं. उन्होंने ही इस सॉन्ग को डायरेक्ट किया है. गाने में हार्डी सिंधू और सरगुन मेहता के लुक को बेहद डार्क रखा गया है. देखिए गाना-

http://हिना खान ने माधुरी दीक्षित के गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशंस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now