नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने टाटा हैरियर के स्पेशल एडिशन ‘कैमो’ को लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 16.50 लाख रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम प्राइस) तय की गई है. हैरियर का CAMO एडिशन XT वेरिएंट मैन्युअल ट्रांसमिशन और XZ वेरिएंट (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) में उपलब्ध होगा. कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने कार एसेसीरीज भी लॉन्च की है. इसमें खासतौर पर CAMO ग्राफिक्स, बोनट पर हैरियर शुभंकर, छत की रेलिंग, सामने पार्किंग सेंसर, सूरज छाया, एंटी-स्किड डैश मैट भी शामिल है. टाटा मोटर्स ने कहा कि ये सामान दो पैक विकल्पों में उपलब्ध होंगे. स्टील्थ और स्टील्थ + जिनकी कीमतें 26,999 रुपए है.
http://मालदीव में हनीमून मना रहीं काजल, रेड ड्रेस में दिखा ग्लैमरस लुक
नई टाटा हैरियर एडिशन XT में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 8वीं एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर व्यू कैमरा, प्रोजेक्टर हेडलैम्प, 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 6 ऑडियो स्पीकर जैसे कई फीचर्स भी मिलेंगे. इस एडिशन में पैनारोमिक सनरूफ के लिए 80 हजार रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे. नए वेरिएंट में भी 1956cc का 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया है, जो 170hp का पावर और 350Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. XZ और XZ+ में 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा. वहीं, XT और XT+ में सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में आएगा.
http://दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत










