नई दिल्ली. एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. जिसके बाद से ही वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. जिसमे उनका हर एक लुक काफी परफेक्ट नजर आ रहा है. अब काजल अग्रवाल हनीमून ट्रिप पर हैं. वे पति गौतम किचलू संग मालदीव के खूबसूरत नजारों के बीच एंजॉय कर रही हैं. काजल ने हनीमून ट्रिप से फोटोज भी शेयर करनी शुरू कर दी हैं जो कि वायरल हो चुकी हैं. इन फोटोज में काजल का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. हाल ही में काजल ने समंदर किनारे से अपनी और गौतम की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की.
http://दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत
रेड आउटफिट में काजल अग्रवाल हमेशा की तरह काफी खूबसूरत नजर आईं. इसके अलावा काजल ने कई सारे पोज में फोटोज खिंचवाईं. हैट पहने और चश्मा लगाए काजल का गेटअप एकदम परफेक्ट लगा. एक्ट्रेस ने कैप्शन के जरिए ये बताया कि वे इस जगह को कितना पसंद कर रही हैं. गौतम किचलू ने भी शानदार लोकेशन के बीच खड़े होकर एक फोटो शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- जरूरी एहतियात बरतते हुए सफर कर पाने के लिए आभारी हूं. धीरे-धीरे हम नॉर्मल की तरफ बढ़ रहे हैं. खूबसूरत जगहों के प्रति मेरा लगाव जारी है.
http://मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस में कराया हॉट फोटोशूट, तस्वीरें वायरल










