আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आ गई नई Hyundai i20, दिसंबर तक सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका

Published on: November 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Hyundai मोटर इंडिया ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार i20 का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है. हुंडई मोटर ने चौथी जनेरेशन की इस i20 को पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प में उतारा है. इसके 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन वाले मैनुअल एडिशन की कीमत 6.79 लाख से 9.19 लाख रुपए के बीच जबकि ऑटोमोटिक मॉडल की कीमत 8.59 लाख से 9.69 लाख रुपए के बीच है. इसी तरह एक लीटर पेट्रोल इंजन क्षमता वाले मॉडल की कीमत 8.79 लाख रुपए से शुरू होकर 11.17 लाख रुपए तक है. कंपनी ने डीजल विकल्प में 1.5 लीटर क्षमता का इंजन पेश किया है. इसकी कीमत 8.19 लाख रुपए से 10.59 लाख रुपए के बीच है.

http://1 दिसंबर से शुरू हो जाएगी धान खरीदी पर बारदाना खरीदी, धान परिवहन निविदा का पता नहीं



सेफ्टी के लिए इनमें 6-एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, वीइकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा कार में ऐंड्रॉयड ऑटो, ऐपल कारप्ले और हुंडई की ‘ब्लूलिंक’ कनेक्टेड कार फीचर्स हैं. यही नहीं, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 7-स्पीकर के साथ बोस साउंड सिस्टम, सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और ऐम्बिएंट लाइटिंग समेत कई बेहतरीन फीचर्स हैं. हुंडई ने कहा कि यह सभी कीमतें पेशकश के लिए हैं और दिसंबर तक मान्य हैं. मतलब ये कि दिसंबर तक आप इसे सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके बाद कीमत बढ़ने की संभावना है.

http://IPL 2020 : पहली बार फाइनल में DC, SRH को 17 रन से हराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now