रायगढ़. कलेक्टर भीम सिंह ने विकासखण्ड लैलूंगा के खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार सारथी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उनके विरूद्ध राशन कार्ड बनाने हेतु हितग्राहियों से राशि की मांग करने की शिकायत की गई थी. जिसकी जांच करवाने पर पाया गया कि 15 फार्म का कलेक्शन 20 हजार रुपए होने, 20 हजार रुपए में केवल 10 राशन कार्ड जारी करने तथा शेष राशि मिलने पर शेष 5 आवेदन पत्रों में राशन कार्ड जारी किए जाने संबंधी मोबाइल में की गई वार्ता की रिकार्डिंग के आधार पर प्राप्त शिकायत को सही पाया गया. मनोज कुमार सारथी को निलंबित किए जाने के फलस्वरूप खाद्य निरीक्षक रायगढ़ अंजनी कुमार राव आगामी आदेश पर्यन्त विकासखण्ड लैलूंगा के प्रभार में रहेंगे.
http://विधायक की सुपुत्री मीनू व्यवहार न्यायाधीश हेतु चयनित, क्षेत्र में हर्ष
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न पदों के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग. राष्ट्रीय स्वास्थ्य के अंतर्गत फिजियोथेरेपिस्ट, ओटी टेक्नीशियन, ब्लॉक अकाउंटेंट मैनेजर, प्रोग्राम एसोसिएट- पीएचएन, प्रोग्राम एसोसिएट आरएनटीपीसी, टेक अस्सिटेंट ऑडिओमेट्रिक, टेक अस्सिटेंट ऑप्टोमेट्रिक, साइकोलॉजिस्ट क्लीनिकल और योगा ट्रेनर पदों के लिए दावा आपत्ति की सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिसका अवलोकन दुर्ग जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in में किया जा सकता है. दावा आपत्ति ई-मेल आईडी dtcdurg2016@gmail.com पर दिनांक 11 नवंबर 2020 तक प्रेषित कर सकते हैं.
http://प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर NCB का छापा, ड्रग्स बरामद







