नई दिल्ली. गुजरात के भरूच जिले में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है. भूकंप के झटके दोपहर 3.39 बजे महसूस किए गए. हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की जान माल की हानि की कोई खबर नहीं है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप मध्यम तीव्रता वाला था, जिसका केंद्र भरूच की पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा में था. भूकंप के झटके सूरत जिले तक महसूस किए गए. भूकंप जमीन से 5.9 किमी की गहराई में आया था. भूकंप के झटकों से स्थानीय लोग हड़बड़ा गए. हालांकि किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है.
http://पत्थर से कुचलकर महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
भरूच के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अुनसार, भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी संपत्ति या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारत के अलग-अलग हिस्सों में बार-बार भूकंप के झटके चुके हैं. अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके आए थे. वहीं, महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते से कई बार भूकंप आ चुके हैं. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
http://व्यवसायी के घर डकैती की नीयत से पहुंचे 5 नकाबपोश गिरफ्तार
Earthquake of magnitude 4.2 on the Richter scale occurred in Bharuch, Gujarat at 1539 hours: National Center for Seismology pic.twitter.com/o6bsNvDdbz
— ANI (@ANI) November 7, 2020








