नवापारा-राजिम. छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम-नवापारा के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि यहां जन्मी, पढ़ी, पली-बढ़ी मधुमिता विश्वास की एंट्री बॉलीवुड में हो चुकी है, इनकी पहली हिन्दी फिल्म ‘साक्षी’ 13 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. टीवी पर इनके गाने खूब धूम मचा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर भी चल रहा है. बता दें कि नवापारा-राजिम के सुप्रसिद्ध कलकत्ता फोटो स्टूडियों के संचालक चंदना-संतोष विश्वास के तीन बच्चों में सबसे छोटी मधुमीता शहर के टीबीएस अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ी हैं. प्रारंभ से ही प्रतिभावान और कला के प्रति रूझान इनकी रही है. स्कूल के दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न तरह के होने वाले आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली मधुमिता की दिली ख्वाहिश हिन्दी फिल्मों में काम करने की रही है.
http://‘बाबा का ढाबा’ को फेमस करने वाले यू-ट्यूबर के खिलाफ एफआईआर
लगातार 5 वर्षों के अनवरत संघर्ष का सुखद परिणाम आखिर सामने आ ही गया. मुंबई के प्रसिद्ध डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अजय राम ने अपने फिल्म ‘साक्षी’ में मुख्य अभिनेत्री के रूप में इन्हें लिया है. अभिनेता के रूप में विक्रम मस्ताल है. ढाई घंटे की यह फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार है. यूट्यूब में कोई भी फिल्म के गाने और ट्रेलर देख सकते हैं. प्रारंभिक पढ़ाई के बाद रायपुर मैट्स यूनिवर्सिटी से एमएससी (बायो) हैं. मधुमीता ने बताया कि वे मां काली-दुर्गा मां की उपासक हैं. नवापारा-राजिम में पैदा हुई, यहां पढ़ी-लिखी इस बात का उन्हें काफी गर्व है. यहां की मिट्टी को प्रणाम करते हुए कहा कि बॉलीवुड के हिन्दी फिल्मों में काम मिलना कोई छोटी-मोटी बात नहीं है यह भगवान श्री राजीव लोचन की असीम कृपा ही है कि एक छोटे से कस्बे से निकलकर मुंबई में संघर्ष करते हुए उन्हें यह सफलता मिली है.
http://IPL 2020 : SRH ने RCB को 6 विकेट से हराया, क्वालिफायर-2 में DC से भिड़ेगी
मधुमिता का कहना है कि उन्हें उनकी मम्मी रंजना और पापा संतोष विश्वास का पूरा सहयोग मिला है, बड़ी बहन नुपुर विश्वास और छोटा भाई रीतेश विश्वास के प्रोत्साहन से वे मुंबई जैसे महानगर में रहकर यह सफलता हासिल की है. उन्होने बताया कि इसके पहले स्टार प्लस जैसे कई चैनलों में उनके सीरियल भाग्यलक्ष्मी, पवित्र-बंधन, इतना करो न मुझे प्यार, टीवी बीवी और मैं, के अलावा कुमकुम भाग्य में भी अहम रोल कर चुकी है, पर लक्ष्य तो हिन्दी फिल्मों में काम करने का था, सो यह लक्ष्य उन्होनें हासिल की है. फिल्म के गाने सुनिधि चौहान और म्यूजिक कंपोज आशिक इकबाल का है. उम्मीद है यह फिल्म खूब धूम मचाएगी. अन्य प्रदेशों के अलावा छत्तीसगढ़ के अपने इस बेटी को खूब प्यार मिलेगा यह उन्हे भरपूर विश्वास है. मधुमिता की इस सफलता पर स्थानीय कलाकारों, समाजसेवियों एवं राजनीतिज्ञों ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी है.
‘छलांग’ का टाइटल सॉन्ग ‘ले छलांग’ रिलीज, दलेर मेंहदी की आवाज का छाया जादू https://t.co/vIl0yLi9C7
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 6, 2020







