আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की खुदकुशी

Published on: November 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजस्थान में बारां शहर की पुलिस लाइन में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक रवीना सहरिया, केलवाड़ा थाना क्षेत्र के जनकपुरी गांव की निवासी थी. तीन साल पहले पुलिस की नौकरी ज्‍वॉइन की थी और 1 साल पहले ही शादी हुई थी. रवीना का पति से विवाद चल रहा था. न्यायालय में मामला विचाराधीन था और वह पति से अलग रहती थी. सोमवार को भी पारिवारिक न्यायालय में पेशी थी लेकिन पति से परेशान ह़ोकर महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली.

http://IPL 2020 : MI को 10 विकेट से हराकर प्ले-ऑफ में SRH, KKR की उम्मीदें खत्म



कोतवाली एसआई पुरुषोत्तम मालव का कहना है कि पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल रवीना सहरिया ने देर रात अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. मृतिका रवीना के पिता का कहना है कि मेरी लड़की की 2019 में शादी हुई. शादी के बाद से ही पति परेशान कर रहा था और आएदिन मारपीट करता और धमकी देता था जिसके चलते मेरी बेटी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा था और पति से अलग रहती थी. पति से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया. पिता ने प्रताड़ित करने के आरोपी पति और प्रताड़ित करने वाले ससुराल पक्ष के लोगों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

http://दो दिन में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने वाले रेत घाटों की लीज होगी निरस्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now