नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करो या मरो के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बल्ले से तो फ्लॉप रहे, लेकिन उन्होंने विकेट के पीछे एक हैरतअंगेज कैच लपककर हर किसी को चौंका दिया. राजस्थान रॉयल्स की पारी के तीसरे ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज पैट कमिंस गेंदबाजी के लिए आए. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज बेन स्टोक्स स्ट्राइक पर थे. तीसरे ओवर में पैट कमिंस की पहली ही गेंद बेन स्टोक्स के बल्ले का किनारा लेते हुए दिनेश कार्तिक के पास पहुंची. दिनेश कार्तिक ने सुपरमैन अंदाज में हवा में छलांग लगाते हुए बेन स्टोक्स का हैरतअंगेज कैच लपका. बेन स्टोक्स का विकेट बहुत अहम साबित हुआ.
http://Vivo V20 SE भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
बेन स्टोक्स (18) के आउट होते ही राजस्थान रॉयल्स की लय बिगड़ गई. राजस्थान रॉयल्स ने 37 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ‘करो या मरो’ के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 60 रनों से मात देकर बड़ी जीत दर्ज की. दिनेश कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में विकेट के पीछे कुल चार कैच लपके. इसके साथ ही आईपीएल के एक मैच में तीन बार चार शिकार करने वाले वाले पहले विकेटकीपर बन गए. आईपीएल में सर्वाधिक कैच की बात करें, तो दिनेश कार्तिक 110 कैच लेकर टॉप पर हैं. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (109) को पीछे छोड़ा.
http://शादी के बाद पता चला गंजा है पति, पत्नी ने दर्ज कराया केस
https://twitter.com/iamsohail_1/status/1322961087663235072?s=20











