আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

10 शादियों के बाद भी नहीं मिला ‘काबिल पति’, 11वीं की तलाश में महिला

Published on: October 31, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक महिला 10 शादियां कर चुकी हैं. इसके पीछे का जो कारण है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, अमेरिका की 56 साल की लेडी केसी अब तक 10 शादियां कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब तक ‘काबिल पति’ या ‘मिस्टर राइट’ नहीं मिला है. वह चाहती हैं कि उन्हें ऐसा उपयुक्त पति मिले जो हमेशा कहता रहे कि वह उससे प्यार करता है. अब वह 11 वें पति के रूप में ऐसे ही व्यक्ति की तलाश कर रही है. केसी तब तक शादियों का सिलसिला जारी रखने के मूड में है, जब तक कि उसे ‘योग्य वर’ नहीं मिल जाता.

http://IPL 2020 : SRH ने RCB को 5 विकेट से हराया, टॉप-4 में पहुंची



10वां पति हाल ही में छोड़ने की घोषणा करने वाली केसी को इस बात की जरा भी चिंता नहीं है कि उसने अब तक कितनी शादियां की हैं. उनकी चाहत सिर्फ ‘मिस्टर राइट’ है. केसी की सबसे लंबी शादी आठ साल चली थी, जबकि सबसे कम छह माह. केसी कुछ दिनों पूर्व ‘डॉ. फिल के चैट शो’ में शामिल हुई, तब उसने लंबे समय तक रिश्ते कैसे रखे व निभाए जाते हैं, उसके तौर-तरीके सीखे. शो में उन्होने बताया था कि जब वह रिश्ते को लेकर असहज हो जाती हैं तो कहती है- बस अब बहुत हुआ, तलाक लेना चाहती हूं.

http://राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिए 2.65 करोड़ रुपए जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now