नई दिल्ली. IPL के 13वें सीजन के 52वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 5 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ हैदराबाद पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में पहुंच गई है. हार के बावजूद बेंगलुरु दूसरे नंबर पर बरकरार है. शारजाह के मैदान पर बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में हैदराबाद ने 14.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 121 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. कप्तान डेविड वॉर्नर (8) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था.
http://राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान के लिए 2.65 करोड़ रुपए जारी
इसके बाद ओपनर ऋद्धिमान साहा ने मनीष पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप करते हुए पारी को संभाला. साहा ने 39 और मनीष ने 26 रन की पारी खेली. आखिर में ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने 10 बॉल पर 26 रन की नाबाद पारी खेली. बेंगलुरु के लिए युजवेंद्र चहल ने 2, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी और इसुरु उडाना को 1-1 विकेट लिया. इससे पहले बेंगलुरु ने 7 विकेट गंवाकर 120 रन बनाए. जोश फिलिप ने 31 बॉल पर सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली. इनके अलावा एबी डिविलियर्स ने 24 और वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन की पारी खेली. हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा और जेसन होल्डर ने 2-2, टी नटराजन, शाहबाज नदीम और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिया.
http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना











