नई दिल्ली. इस साल लोकसभा चुनाव में पीली साड़ी से चर्चा में आई पोलिंग ऑफिसर रीना द्विवेदी सोमवार को उपचुनाव में नए रंग रूप में नजर आईं. इस बार गुलाबी रंग की साड़ी में आई अधिकारी पर सबकी नजरें टिक गईं. लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी वह चर्चा में हैं. लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर वैसे तो मतदाताओं में उत्साह नजर नहीं आया लेकिन रीना द्विवेदी के पोलिंग स्टेशन पर कतारें लगी थी. वहीं रविवार को रमाबाई अम्बेडकर मैदान पर वह पीली साड़ी में थीं.
http://Jio ने लॉन्च किए तीन नए प्लान, रोज मिलेगा 2GB डेटा साथ में कॉलिंग भी
पोलिंग किट लेने के लिए वह जैसे ही वहां पहुंची उनके साथ सेल्फी लेने वालों की लाइन लग गई. पीली साड़ी वाली अफसर रीना द्विवेदी की ड्यूटी लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव में कृष्णानगर के महानगर इंटर कॉलेज में लगी थी. रीना ने कहा की वायरल तस्वीरों ने उन्हें खूब सुर्खियां दी हैं और अब लोग उनके साथ सेल्फी लेते हैं, फोटो खिंचवाते हैं. बता दें कि रीना द्विवेदी उत्तर प्रदेश के देवरिया की रहने वाली हैं और उनका 13 साल का बेटा भी है.
http://INDvSA : भारत जीत से 2 विकेट दूर, स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका 132/8









