सूरजपुर. कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को शत्-प्रतिशत प्राप्त हो सके इस हेतु बैठक आहूत कर समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को दुरुस्त होकर कार्य करने निर्देश दिए थे. जिसमें अपर कलेक्टर एसएन मोटवानी को कार्यों की सतत् निगरानी करने कहा था. जिनके द्वारा जांच में केदारपुर विकासखंड प्रेमनगर के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी विजय कुमार प्रजापति के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत अपवर्जन सूची त्रुटिपूर्ण प्रस्तुत किया जाना पाया गया. जिसे किसानों को लाभ से वंचित करने के उद्देश्य से किया गया कृत्य मानते हुए कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक कृषि सूरजपुर के द्वारा सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम (9) का स्पष्ट उलंघन करने के कारण आरईओ विजय कुमार प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.
http://बड़े भाई का आरोप- जहर मिली शराब से हुई है जगजीवन की मौत
जिला स्तरीय नार्को कोआर्डिनेशन समिति गठित
अम्बिकापुर. कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर का पुनर्गठन नीतिगत मामलों में सुधार तथा क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली समस्याओं के तंत्र में सुधार एवं निराकरण हेतु जिला स्तरीय नार्को कोआर्डिनेशन समिति का गठन किया गया है. समिति के अध्यक्ष कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक, वन मंडलाधिकारी, सीएमएचओ, जिला आबकारी अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार, खाद्य अधिकारी, ड्रग कंट्रोलर सदस्य तथा उप संचालक समाज कल्याण सदस्य सचिव होंगे.
http://तारक मेहता के ‘गोगी’ को मिली जान से मारने की धमकी







