नई दिल्ली. एक हैवान पति ने शादी के महज तीन महीने बाद ही पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद पति शव के पास ही बैठा रहा और कुछ देर बाद पिता को कॉल कर वारदात की जानकारी दी. पिता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के जावरा कंपाउंड इलाके की है. मृतिका का नाम अंशु शर्मा (22) है और उसने तीन महीने पहले ही हर्ष (आरोपी पति) से शादी की थी. पुलिस का कहना है कि मंगलवार देर रात दोनों में पारिवारिक मुद्दे को लेकर आपसी विवाद हुआ था. जिसके बाद हर्ष ने अंशु की निर्मम हत्या कर दी.
http://नागिन बनेंगी श्रद्धा कपूर, तीन पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक मां संतोषी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि हर्ष से 8 अगस्त को शादी की थी. वे जावरा कंपाउंड में फ्लैट में रह रहे थे. तात्कालिक विवाद में संदेहास्पद मौत हुई है. मामले की जांच सीएसपी संयोगितागंज कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्ष के पिता राजीव शर्मा का ऑर्गेनिक के साथ ही एडवाइजरी का भी कामकाज है. अंशु ने कुछ समय पहले ही कंपनी में काम करना शुरू किया था. यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी. दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने साथ रहने का निर्णय ले लिया. तीन महीने पहले ही दोनों ने साथ रहना शुरू किया. इसी दौरान उन्होंने शादी कर ली.
http://IPL 2020 : SRH ने DC को 88 रनों से हराया, प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार
यह भी बात सामने आई है कि लड़की अपने परिजनों को बिना बताए हर्ष के साथ रहने आ गई थी. पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि करीब 2 महीने पहले ही उसने आर्य समाज मंदिर से अंशु से प्रेम विवाह किया था. विवाह के बाद से ही वह छोटी-छोटी बातों को लेकर हमेशा विवाद करती रहती थी. घटना वाले दिन भी उसने किसी बात को लेकर विवाद किया और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पहले अंशु का जंजीर से गला दबाया, लेकिन उससे मौत नहीं हुई तो उसने किचन में रखे चाकू से घटना को अंजाम दिया.
फेस्टिव सीजन में हीरो सुपर स्प्लेंडर पर मिल रहे हैं तीन आकर्षक ऑफर्स https://t.co/xbJBq5iUwb
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 27, 2020









