नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प ने फेस्टिव सीजन के दौरान अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक पर तीन आकर्षक ऑफर की पेशकश कर रही है. हीरो सुपर स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में से एक है. पहला ऑफर- बिक्री बढ़ाने के लिए त्योहारी सीजन में कंपनी खास छूट दे रही है. फिलहाल 4,999 रुपए न्यूनतम डाउन पेमेंट पर इस बाइक को खरीद सकते हैं. कीमत की बात की जाए तो नई हीरो सुपर स्प्लेंडर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67,300 रुपए है. दूसरा ऑफर- हीरो मोटोकॉर्प फेस्टिवल सीजन में सुपर स्प्लेंडर पर 3000 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है. जिसमें 2,100 रुपए का नकद डिस्काउंट और 1,000 रुपए एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है.
http://सावधान! बसों में इस तरह की भीड़ से बढ़ सकता है कोरोना संक्रमण
तीसरा ऑफर- हीरो मोटोकॉर्प ने ग्राहकों को खास छूट देते हुए इस बाइक को न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से गठजोड़ किया है. आप इस बाइक को 6.99 फीसद की न्यूनतम ब्याज दर पर खरीद सकते हैं. बता दें कि हीरो की इस बाइक में 124.7 cc का बीएस-6 इंजन दिया गया है, जो कि 7500 Rpm पर 10.73 Hp की पावर और 6000 Rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन एडवांस्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस इंजन है, जो कि XSens टेक्नोलॉजी से लैस है. यह 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. हीरो सुपर स्प्लेंडर 60 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देती है.
http://हाथी ने गणेश को पटक-पटक कर मार डाला, जीवतरा की ओर बढ़ा










