नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का लोन चुका रहे और लोन लेने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. SBI ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. SBI ने एक बार फिर से मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) रेट घटा दिया है. एसबीआई ने इसमें 10 बेसिस पॉइंट की कटौती कर दी है. एसबीआई ने MCLR को 8.25 फीसदी से घटाकर 8.15 फीसदी कर दिया है. यह कटौती 10 सितंबर से लागू होगी. अब अन्य बैंक भी एसबीआई के रास्ते पर चल सकते हैं. इससे फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन सस्ते हो जाएंगे, हालांकि इसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. बैंक के मुताबिक 10 सितंबर से एक साल के लिए एसबीआई एसीएलआर 8.15 फीसदी होगा.
http://‘साहो’ के इस गाने पर थिरकती नजर आईं मोहन सिस्टर्स, देखिए VIDEO
SBI ने मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) में पांचवीं बार MCLR में कटौती की. देश के सबसे बड़े बैंक ने अगस्त में RBI की मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश होने के बाद से दूसरी बार MCLR में कटौती की है. हालांकि, इसके अलावा एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर ब्याज दरों में 20 से 25 बेसिस प्वाइंट यानी करीब चौथाई फीसदी की कटौती कर दी है. MCLR घटने से होम लोन ब्याज दर या ईएमआई पर तत्काल कोई असर नहीं होगा. असल में एसबीआई की फ्लोटिंग रेट होम लोन इस एक साल के एमसीएलआर से जुड़ा होता है और इसमें एक साल के लिए रेट तय होता है. यानी अगर किसी के लिए रेट अगस्त में तय हो गया और उसके बाद एमसीएलआर में बदलाव होता है तो इसका फायदा अगले साल यानी अगले अगस्त तक ही मिल पाएगा.
http://VIDEO : ‘बागी’ का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन के बीच दिखी खेसारीलाल-काजल की केमिस्ट्री
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716










