আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई CSK, साक्षी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Published on: October 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स को रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रशंसकों का दिल टूट गया. महेंद्र सिंह धोनी की टीम इस साल आईपीएल के प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होगी. चेन्नई सुपरकिंग्स् ने रविवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से मात देकर टूर्नामेंट में 12 मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की. हालांकि टीम 8 अंकों के साथ तालिका में सबसे निचले यानी आठवें पायदान पर है. लेकिन राजस्थान की मुंबई पर जीत ने धोनी की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. चेन्नई आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई है. चेन्नई के इस सीजन खराब प्रदर्शन पर धोनी की वाइफ साक्षी धोनी ने सीएसके के लिए बेहद इमोशनल पोस्ट लिखते हुए टीम का हौसला बढ़ाया है.

http://कोयला घोटाला : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे समेत तीन को 3 साल की सजा



साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक कविता लिखी हुई है. कविता में लिखा है- यह सिर्फ एक गेम है. कोई भी हारना नहीं चाहता, लेकिन सभी जीत नहीं सकते. कुछ लोग जीतते हैं तो कुछ लोग हार जाते हैं, कुछ लोग कुछ खो देते हैं लेकिन यह सिर्फ एक खेल है. जहां एक ओऱ एक दिल जीत का जश्न मना रहा है वहीं दूसरा टूट रहा है. इतने साल गुजर गए हमने कुछ बहुत बड़ी जीत बी देखी और हार भी. अपनी भावनाओं को खेल भावना पर हावी मत होने देना. आप तब भी विजेता थे, आप आज भी विजेता हैं. असली योद्धा लड़ने के लिए ही पैदा होते हैं. वे हमारे दिमाग और दिल में हमेशा सुपरकिंग्स बनकर रहेंगे.

http://FAU-G का टीज़र जारी, दिखी गलवान घाटी में चीन से झड़प और टेंशन की झलक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now