नई दिल्ली. प्रसिद्ध गुजराती संगीतकार, गायक और भाजपा के पूर्व सांसद महेश कनोडिया का लंबी बीमारी के बाद रविवार को गांधीनगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी. वे 83 वर्ष के थे. संगीतकार महेश कनोडिया ने गांधीनगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वह लता जी, रफी साहब सहित 32 कलाकारों की आवाज में गीत गाने के लिए भी जाने जाते थे. जबकि वह राजनीति में भी काफी सक्रिय रहे. वह लंबे समय तक पटना लोकसभा सीट से सांसद भी रहे.
http://ओव्हर रेटिंग पर मदिरा के विक्रय की शिकायत के लिए वाट्सएप नंबर जारी
महेश कनोडिया उत्तरी गुजरात के पाटण से तीन बार भाजपा के विधायक थे. गुजराती सिनेमा के कई कलाकारों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- महेश कनोडिया जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे एक बहुमुखी प्रतिभासंपन्न गायक थे, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला. एक राजनेता के रूप में भी वे गरीबों और पिछड़ों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे. हितु कनोडिया जी से मैंने बात की और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की.
http://सर्दियों में जरूर खाएं सिंघाड़ा, कोसों दूर रहेंगी ये बीमारियां









