बागबाहरा. पूर्व जनपद अध्यक्ष नरेंद्र चंद्राकर ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार अब तक केंद्र सरकार द्वारा राज्य का चावल नहीं लिए जाने का बहाना बनाकर धान खरीदी में सिर्फ 15 क्विंटल खरीदने मेड़, वृक्ष, कुआँ, झोपड़ी के नाम पर धान रकबा को कम करने का काम करती रही है. केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में दो महत्वपूर्ण काम पहला छत्तीसगढ़ से चावल खरीदने, दूसरा छत्तीसगढ़ में एथेनॉल बनाने की मंजूरी देकर कृषि एवं किसानों के विकास के भाग्य का द्वार खोलने का काम किया है. जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं धर्मेंद्र प्रधान जी का समस्त किसान आभार प्रकट करता है.
http://माँ भख्खेश्वरी देवी करती हैं गांव की रक्षा, बहते-बहते आई थीं माँ की प्रतिमा
उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार को अब ईमानदारी के साथ और अपने घोषणा पत्र के अनुसार धान खरीदी की सभी सीमा बंदिश को समाप्त कर देना चाहिए. राज्य में चावल की आवश्यकता के अनुसार रखकर शेष धान को एथेनॉल उत्पादन के लिए कम्पनी को देकर राज्य में मांग और पूर्ति का सामंजस्य बनाया जाना आवश्यक है ताकि किसानों को अपने उत्पाद की सही कीमत वर्ष भर मिलता रहे. वैसे भी ये दोनों मांगें मुख्यमंत्री जी केंद्र सरकार से हमेशा करते रहे हैं, इसलिए साल भर धान खरीदी करने में कोई बहाना नहीं करना चाहिए.
http://प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगेगा ब्रेक, सरकार ने लागू किए ये नियम
http://IPL 2020 : MI ने CSK को 10 विकेट से हराया, अंकतालिका में टॉप पर पहुंची
http://प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म राधेश्याम का मोशन वीडियो रिलीज







