नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ अब दुर्गा पूजा पंडालों में लोगों के प्रवेश को मंजूरी दे दी है. फोरम फॉर दुर्गा पूजा की रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने ये निर्देश जारी किए हैं. इनके मुताबिक, अब छोटे पंडालों में एक वक्त पर दस आयोजक सदस्य पंडाल में रह सकते हैं, जबकि अधिकतम संख्या 15 की हो सकता है. वहीं बड़े पंडालों में ये संख्या और बढ़ सकती है. बड़े पंडालों में कुल 60 लोग अंदर रह सकते हैं, जिनकी लिस्ट बनानी होगी. इनमें 45 लोग पंडाल में शामिल हो पाएंगे.
http://हरियाणवी गाने पर बच्ची का डांस देख इम्प्रेस हुए बिग बी, शेयर किया वीडियो
हाईकोर्ट के मुताबिक पंडाल के बाहर हर सुबह 8 बजे एक लिस्ट लगनी चाहिए जिसमें पंडाल में आने वाले लोगों के नाम शामिल हो. इसे रोजाना की स्थिति के हिसाब से तय किया जा सकता है. हालांकि अदालत ने सिंदूर खेला की इजाजत नहीं दी है, क्योंकि उसमें अधिक भीड़ की गुंजाइश होती है. इसी के साथ अब अदालत ने इस मामले में आगे सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. बता दें कि बंगाल में कोरोना संकट के बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने सभी दुर्गा पूजा पंडालों को नो एंट्री जोन घोषित कर दिया था. इस फैसले का राज्य सरकार और अन्य संगठनों ने विरोध किया था, साथ ही निर्देशों के तहत कुछ छूट देने की अपील की थी.
http://सरकारी नियमों के तहत दशहरा उत्सव मनाने समिति गठित, आत्माराम अध्यक्ष









