नई दिल्ली. Maruti Suzuki ने अपनी पॉप्युलर हैचबैक Swift का लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है. लिमिटेड एडिशन मॉडल स्टैंडर्ड वेरियंट की तुलना में 24,990 रुपए महंगा है. स्विफ्ट LXI ट्रिम लिमिडेट एडिशन को खरीदने के लिए आपको 5.43 लाख रुपए खर्च करने होंगे. वहीं टॉप मॉडल ZXI प्लस AMT स्पेशल एडिशन की कीमत 8.26 लाख रुपए है. कंपनी ने इस कार में कोई मेकैनिल बदलाव नहीं किया है. इस एडिशन में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं. इस कार में BS6 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83PS की पावर और 113Nm का टार्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आता है.
http://6 माह की बच्ची को नदी में फेंक महिला ने खुद को लगाई आग
स्विफ्ट का पेट्रोल वेरिएंट 21.21kmpl का माइलेज देने में सक्षम है. स्टैंडर्ड वेरियंट की तुलना में लिमिटेड एडिशन मॉडल ज्यादा बोल्ड और डायनैमिक लुक के साथ आता है. कार को स्पोर्टी लुक देने के लिए कंपनी ने ऑल ब्लैक डॉमिनेंट थीम का इस्तेमाल किया है. कार के लुक को और इंप्रेसिव बनाने के लिए कंपनी ने कार ब्लैक बॉडी किट का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा कंपनी ने एयरोडायनैमिक स्पॉइलर, बॉडी साइड मोल्डिंग, डोर वाइजर, ऑल ब्लैक गार्निश ग्रिल, टेल लैंप और फॉग लैम्प दिए गए हैं.
http://जुआ खेलते शिक्षक, पटवारी, क्लर्क और नगर सैनिक समेत 6 गिरफ्तार










