আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जुआ खेलते शिक्षक, पटवारी, क्लर्क और नगर सैनिक समेत 6 गिरफ्तार

Published on: October 19, 2020
---Advertisement---

गरियाबंद. छुरा पुलिस ने सोमवार को जुआ खेलते शिक्षक, पटवारी, क्लर्क और नगर सैनिक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों को शिक्षक ही अपने घर के बाहर दांव लगवा रहा था. पुलिस ने मौके से 1.20 लाख रुपए से ज्यादा समेत अन्य सामान और वाहन बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम आवासपारा में जुए का दांव लगाया जा रहा है. इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी. पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया.

http://इमरती पर कमलनाथ बोले- नाम याद नहीं आ रहा था इसलिए बोला ‘आइटम’



पूछताछ में पता चला कि शिक्षक किरण खलखो ही अपने घर के बाहर जुआ खिलवा रहा था. पुलिस ने शिक्षक किरण खलखो समेत गादीकोट निवासी धामन यादव, मस्जिदपारा निवासी इंद्रपाल सेन, संतोषी नगर निवासी जितेंद्र सेन, नहरगांव निवासी धर्मेंद्र पारसकर और चरौदा भिलाई निवासी राजेश साहू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 1,20,200 रुपए, 8 मोबाइल, एक स्कार्पियो, तीन बाइक बरामद की है. आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

http://‘कुमकुम भाग्य’ फेम अभिनेत्री जरीना रोशन खान का निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now