नई दिल्ली. ब्राह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का रविवार को सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया. डीआरडीओ के मुताबिक, नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ डिस्ट्रॉयर INS चेन्नई से अरब सागर में टारगेट किया गया था. मिसाइल ने सटीकता के साथ टारगेट को सफलतापूर्वक हिट किया. इस प्राइम स्ट्राइक वैपेन से भारत की ताकत और बढ़ी है. ब्रह्मोस प्राइम स्ट्राइक हथियार के रूप में नेवल सर्फेस लक्ष्यों को लंबी दूरी तक निशाना बनाकर युद्धपोतों की अजेयता सुनिश्चित करेगा. बता दें कि, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 400 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक टारगेट को ध्वस्त कर सकती है.
http://1 नवंबर से LPG सिलेंडर की होम डिलिवरी का बदलने वाला है पूरा सिस्टम
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफलतापूर्वक परीक्षण पर बधाई डीआरडीओ को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- स्वदेशी रूप से विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के लिए DRDO पर भारत को बहुत गर्व है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डीआरडीओ अध्यक्ष ने डीआरडीओ के कर्मियों, ब्रह्मोस टीम और संबंधित उद्योग को इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी. ब्रह्मोस मिसाइल को जमीन, समुद्र और लड़ाकू विमानों से भी दागा जा सकता है.
http://ससुरालियों पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप, न्याय पाने दर-दर भटक रहा मृतका का पिता









