शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन दिनों मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति-बनी रहती है और मां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. इन दिनों अधिकतर सभी लोग व्रत-उपवास करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां दुर्गा के 9 दिवसीय नवरात्रि व्रत संयम और अनुशासन की मांग करते हैं. अत: नवरात्रि में देवी मां को प्रसन्न करना है तो इन कामों से बचकर रहें-
http://नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, सभी मनोकामनाएं हो जाएगी पूरी
– नवरात्रि में अगर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं.
– नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए.
– व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए.
– खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज न खाएं.
– नौ दिन का व्रत रखने वालों को गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए.
– व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए.
– व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए.
– विष्णु पुराण के अनुसार नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोना निषेध है.
– फलाहार एक ही जगह पर बैठकर ग्रहण करें.
– शारीरिक संबंध बनाने से व्रत का फल नहीं मिलता है.
– व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
– चालीसा, मंत्र या सप्तशती पढ़ रहे हैं तो पढ़ते हुए बीच में दूसरी बात बोलने या उठने की गलती कतई ना करें. इससे पाठ का फल नकारात्मक शक्तियां ले जाती हैं.
– कई लोग भूख मिटाने के लिए तम्बाकू चबाते हैं यह गलती व्रत के दौरान बिलकुल ना करें. व्यसन से व्रत खंडित होता है.
http://मंगलवार के दिन ना करें ये काम, वरना बढ़ सकती है आपकी परेशानी











