नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. खराब रोशनी के बाद बारिश की वजह से पहले दिन का खेल महज 58 ओवर ही चल पाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवा कर 224 रन बनाए हैं. खेल रोके जाने तक अपने करियर का छठा और इस सीरीज का तीसरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा (117 रन) और अजिंक्य रहाणे (83 रन) क्रीज पर हैं. रोहित ने 130 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपने करियर की छठी सेंचुरी ठोकी. रोहित ने 45वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारकर शतक पूरा किया.
http://मंत्रियों का काम अर्थव्यवस्था सुधारना है, ‘कॉमेडी सर्कस’ चलाना नहीं : प्रियंका
इसी के साथ ही हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा एक टेस्ट सीरीज में 3 या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए. सुबह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 39 रन पर ही भारत के तीन विकेट गिरा दिए. मयंक अग्रवाल (10), चेतेश्वर पुजारा (0) और कप्तान विराट कोहली (12) के सस्ते में निपटने के बाद रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि बाद में गेयर शिफ्ट करते हुए तेज गति से रन भी बनाए. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 185 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है. दक्षिण अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा ने दो जबकि एनरिच नोर्टजे ने एक विकेट चटकाया.
http://कमलेश तिवारी हत्याकांड : मिठाई के डिब्बे ने खोला राज, सूरत से 3 आरोपी गिरफ्तार
Bad Light forces early call of play. #TeamIndia 224/3 with Rohit on 117* & Rahane on 83*. Join us for Day 2 tomorrow #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/HacyRwPl2m
— BCCI (@BCCI) October 19, 2019











