महासमुंद. खेत जा रहा किसान रास्ते में एक साथ तीन हाथियों को देख जान बचाने मौके पर ही साइकिल छोड़ भागा. इधर, हाथियों ने किसान की साइकिल को पटककर तोड़ दिया और वापस मरघट नाला लौट गए. घटना सोमवार सुबह 6 बजे सिरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लहंगर की है. जानकारी के मुताबिक गांव के किसान छेदूराम ध्रुव मोहकम मार्ग स्थित अपने खेत में लगी फसल को देखने सुबह साइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनका सामना हाथियों से हो गया. हाथियों से जान बचाने किसान मौके पर ही साइकिल छोड़ गांव की ओर भागा और अपनी जान बचाई. एक साथ तीन हाथियों को देखने के बाद से किसान दहशत में हैं.
http://कांग्रेस से इस्तीफा देकर खुशबू सुंदर भाजपा में शामिल
बता दें कि धान की फसल पकने के बाद बार नयापारा के जंगलों से तीन सदस्यीय हाथियों का दल वापस सिरपुर की ओर लौट गया है और यहां खेतों में उत्पात मचा रहा है. करीब चार दिन पहले तीन सदस्यीय हाथियों का दल सिरपुर क्षेत्र में वापस लौट आया है. भोजन पानी की तलाश में हाथियों का दल अलग-अलग गांव में पिछले तीन-चार दिनों से धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे किसान परेशान हैं. हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि हाथियों के आने के बाद से फसल कटाई और धान रखने को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है. सभी किसान इसे लेकर चिंतित हैं.
http://आर्यनंदा बाबू बनीं सारेगामापा लिटिल चैंप्स की विजेता







