नई दिल्ली. केरल की आर्यनंदा बाबू ने अपनी आवाज का जादू चलाते हुए सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स के 8वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. रविवार को शो के विजेता की घोषणा हुई जिसमें आर्यनंदा बाबू ने रनीता बनर्जी और गुरकीरत सिंह को जबरदस्त टक्कर देते हुए इस सिंगिंग कंपटीशन को जीत लिया. उन्हें एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी के अलावा नगद पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपए का चेक दिया गया. वहीं इस सीजन की फर्स्ट रनरअप रणिता बनर्जी और सेकंड रनरअप गुरकीरत सिंह रहे. केरल की आर्यनंदा बाबू को हिंदी भाषा नहीं आती लेकिन उनके सुर-ताल के आगे भाषा का ज्ञान फीका पड़ गया.
http://RR को छक्के से जीत दिला पराग ने किया बिहु डांस, वीडियो वायरल
बता दें शो के जजेज पैनल में हिमेश रेशमिया, अल्का याज्ञनिक और जावेद अली शामिल थे. रविवार को तीनों जजेज ने ट्रॉफी और कैश प्राइज देकर आर्यनंदा को सम्मानित किया. अपनी जीत पर आर्यनंदा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. अब तक का पूरा सफर मेरे लिए सीख लेने वाला अनुभव था. मैं मेंटर्स और जजेज की आभारी हूं जिन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया और मुझे एक सिंगर के तौर पर मेरी क्षमता पहचानने में मदद की. भले ही यह सफर खत्म हो गया है लेकिन जो दोस्त, ज्ञान और जजेज-ज्यूरी के साथ जो रिश्ते मैंने यहां बनाए वो मैं सहेज कर रखूंगी. मैं मेरी प्रतिभा को प्रदर्शन के लिए मिले इस मौके के लिए बेहद खुश हूं.
http://ग्रिड फेल होने से पूरी मुंबई में बिजली गुल, लोकल ट्रेनें जहां-तहां रुकीं
https://www.instagram.com/p/CGNo87DDYDG/?utm_source=ig_web_copy_link










