नई दिल्ली. एक महिला ने तीन बच्चों के साथ अपने पूरे परिवार को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया. जहर मिली चाय पीने से बच्चों के साथ परिवार के सभी 6 सदस्य बोहोश हो गए. बेहोशी की हालत में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला के देवर की मौत हो गई. मामला बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादूल्लहपुर का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां की रहने वाली चंदा ने अपने देवर संतोष के साथ सास, अपने तीन बेटों को जहर वाली चाय पिला दी और खुद भी उसने ये जहरीली चाय पी ली. चाय पीने के बाद देवर संतोष की मौत हो गई.
http://पायल घोष ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार, बोलीं- माफिया गैंग मुझे मार डालेगा
इसके बाद सास और उसके तीन बेटों की हालत खराब होने लगी. बेहोशी की हालत में सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. यहां पर 10 वर्षीय अभिषेक और छह वर्षीय प्रभात की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं परिवार के अन्य सदस्य खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. चंदा पर आरोप है कि उसके किसी के साथ अवैध संबंध चल रहे हैं. प्यार में आड़े रहे परिवार को हटाने के लिए महिला द्वारा ऐसा किया गया. वहीं इस मामले में बिस्फी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि चंदा का मायका थलबार गांव में है. मामले की जांच की जा रही है.









