नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विभिन्न राज्यों में विधानसभा उपचुनाव 2020 के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की रविवार को घोषणा की. भाजपा ने पांच राज्यों की 16 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं. भाजपा ने जिन राज्यों में उम्मीदवार घोषित किए हैं, उनमें छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा शामिल हैं. भाजपा की ओर से विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले उप-चुनाव 2020 के लिए इन नामों को स्वीकृति दी है. सूची के मुताबिक भाजपा ने छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट से डॉ. गंभीर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.
http://Samsung Galaxy A21s का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए क़ीमत
गुजरात की अबदासा सीट से प्रद्युमन सिंह जडेजा, मोरबी से बृजेश मिर्जा, धारी से जेबी काकड़िया, गधादा से आत्माराम परमार, कर्ज़न से अक्षय पटेल, दंग्स से विजय पटेल, कप्रादा से जीतूभाई चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है. झारखंड की दुमका सीट से प्रत्याशी डॉ लुईस मरांडी होंगी जबकि बेरमो से योगेश्वर महतो चुनावी मैदान में होंगे. मणिपुर की बानगोई सीट से ओइनाम लुखोई सिंह, बांगजिंग-टेनथा सीट से पोनम ब्रोजन सिंह, सैतु सीट से नगामथंग हाओकिप, सिंघात से जिनसुआनहुआ उर्फ जी.एस. हैपू जोउ को टिकट दिया गया है. इसके अलावा ओड़िशा की दो सीट बालासोर से मानस कुमार दत्ता और तिरतोल से राजकिशोर बेहेरा को प्रत्याशी बनाया है.
http://रेत के अवैध परिवहन पर पड़ी माइनिंग की नजर, 6 ट्रैक्टर जब्त
Bharatiya Janata Party releases a list of candidates for the upcoming State Assembly by-elections to be held in Chhattisgarh, Gujarat, Jharkhand, Manipur and Odisha. pic.twitter.com/LV48wUHFEX
— ANI (@ANI) October 11, 2020









