खरसिया. लगातार शिकायतों के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर उमेश भार्गव जब निरीक्षण पर पहुंचे तब उन्होंने पलगड़ा क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन कर रहीं 6 ट्रैक्टर्स जब्त कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. पलगड़ा पहाड़ियों में बहते हुए नदी नालों से बेखौफ अवैध रेत परिवहन किया जाता है. ग्राम खम्हार के पास से बहती हुई बोरई तथा कुर्रु के पास से बहती हुई कुरकुट नदी एवं चपले तथा बरभौना क्षेत्र में बह रही मांड नदी पर लंबे समय से रेत का अवैध परिवहन करते हुए शासन को रॉयल्टी का चूना लगाया जा रहा है.
http://भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए कमल पारेख, समर्थकों में उत्साह
वहीं पलगड़ा के रास्ते जांजगीर जिले के सक्ती क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत का कारोबार संचालित हो रहा है. वहीं शनिवार को माइनिंग इंस्पेक्टर उमेश भार्गव द्वारा अवैध रेत परिवहन कर रही 6 ट्रैक्टर जब्त की गई हैं, जिन्हें पलगड़ा चेकपोस्ट को सुपुर्दनामा किया गया है. भार्गव ने बताया कि खनिज अधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार को इन पर उचित कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि वन विभाग के चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरों की नजर लगातार बनी हुई है. वहीं ऑनलाइन यह सारा दृश्य उच्चाधिकारियों तक दृष्टिगत होता है.
http://IPL 2020 : KXIP की एक और हार, KKR ने जीत छीनी
पर पलगड़ा घाट से प्रतिदिन 50 से 100 ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करती देखी जाती हैं, लंबे समय से जिन पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई थी. ग्रामीणों की मानें तो सेटिंग के तहत प्रतिदिन हजारों रुपए के राजस्व का चूना सरकार को लगाया जाता है. पूर्व में 130 रुपए खनिज रॉयल्टी होती थी, जो अब 490 रुपए प्रति ट्रेक्टर की दर पर रॉयल्टी का प्रावधान है. ऐसे में रेत माफियाओं द्वारा सेटिंग के तहत सरकारी खजाने में उचित राशि ना देते हुए महज 50-100 रुपए प्रति ट्रैक्टर खर्च पर प्रचुर मात्रा में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है. ऐसे में खनिज विभाग द्वारा दिखावे के तौर पर इक्की दुक्की कार्रवाईयां करना विभाग पर बड़ा प्रश्न खड़ा कर रहा है.
VIDEO : अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज https://t.co/bXpGVhwR8a
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 10, 2020







