नइ दिल्ली. अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर रिलीज हो गया है. राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी ये कॉमेडी हॉरर फिल्म तमिल मूवी मुन्नी 2: कंचना की रीमेक है. फिल्म में कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. लक्ष्मी बॉम्ब 9 नवंबर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी. बता दें कि लक्ष्मी बॉम्ब लक्ष्मण (अक्षय कमार) के लक्ष्मी बनने की जर्नी को दिखाता है. कियारा और अक्षय की केमिस्ट्री शानदार है. मूवी का ट्रेलर हंसी और हॉरर के डोज से भरपूर है. ट्रेलर काफी एंटरटेनिंग है. फैंस को उम्मीद है कि फिल्म इससे कहीं ज्यादा एंटरटेनिंग साबित होगी.
http://पुजारी को जिंदा जलाने का केस : परिवार ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, रखी ये मांगें
किन्नर के रोल में अक्षय ने दमदार एक्टिंग का नमूना पेश किया है. लक्ष्मी के लुक में अक्षय जम रहे हैं. लक्ष्मी बॉम्ब का हर एक सीन रोमांच से भरपूर है. फिल्म में अक्षय कुमार का नाम लक्ष्मण और लक्ष्मी होगी. कियारा के अलावा मूवी में तुषार कपूर, शरद केलकर भी अहम रोल में दिखेंगे. तमिल फिल्म कंचना सुपरहिट रही थी. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. इसे भी राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया था. साथ ही निर्देशक राघव ने फिल्म में राघव का किरदार भी निभाया था. देखिए ट्रेलर-
http://सस्ता सोना खरीदने का मौका, त्योहारी सीजन से पहले आई ये स्कीम










