नई दिल्ली. त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है. इससे पहले सरकार एक बार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है. सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सातवीं सीरीज जारी करने जा रही है. दरअसल, केंद्र सरकार की चर्चित स्वर्ण बॉन्ड योजना के तहत सस्ती कीमत पर सोना दिया जाता है. सोने की कीमत रिजर्व बैंक की ओर से तय की जाती है, जो बाजार मूल्य से कम है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,051 रुपए प्रति ग्राम तय की गई है. वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट देने का फैसला किया गया है.
http://अर्नब से अब देश सवाल पूछ रहा है- ‘क्या है यह गोरखधंधा!’
ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5,001 रुपए प्रति ग्राम होगी. स्वर्ण बॉन्ड योजना के तहत सोने की खरीदारी 12 से 16 अक्टूबर के बीच की जा सकती है. बता दें कि इसे बॉन्ड के तौर पर दिया जाता है. मतलब ये कि आप इस सोने का जूलरी की तरह इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. इसे निवेश के तौर पर प्राथमिकता दी जाती है. इसकी मैच्योरिटी अवधि आठ वर्ष है और पांच साल के बाद इसमें बाहर निकलने का विकल्प भी है. गोल्ड बॉन्ड में न्यूनतम एक ग्राम सोने का निवेश किया जा सकता है और आम आदमी के लिए अधिकतम निवेश की सीमा चार किलोग्राम है. इसे खरीदने के लिए आपको अपने बैंक, बीएसई, एनएसई की वेबसाइट या डाकघर से संपर्क करना होगा. यहां से इसे डिजिटल तरीके से खरीदा जा सकता है.
http://‘बिहान’ में भर्ती के लिए 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक दस्तावेज परीक्षण










