আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस सना खान ने छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री, कहा- अब इंसानियत की खिदमत का इरादा

Published on: October 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस सना खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबी सी पोस्ट के साथ फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया है. सना खान ने लिखा- भाईयों और बहनों, आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड पर आप से बात कर रही हूं. मैं सालों से शोबिज (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत मुझे अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई, जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं. लेकिन अब कुछ दिन से मुझ पर ये एहसास कब्जा जमाए हुए है कि क्या इंसान के इस दुनिया में आने का मतलब सिर्फ ये है कि वो केवल दौलत और शोहरत कमाए. क्या उसका ये फर्ज नहीं है कि वो अपनी जिंदगी उन लोगों की खिदमत में गुजार दे जो बेआसरा और बेसहारा हैं?

http://पत्नी का कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति, वजह जान रह जाएंगे दंग!

क्या इंसान को ये नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है. और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है. सना ने आगे लिखा- इन दो सवालों के जवाब में मुद्दत से तलाश कर रही हूं. खासतौर पर दूसरे सवाल का कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा. इस सवाल का जवाब मैंने अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है. वो इस सूरत में बेहतर हो कि जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकूम के मुताबिक जिदंगी गुजारे.

http://MG Gloster भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स



और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद ना बनाए. बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे. और अपने पैदा करने वाले के बताए हुए तरीकों पर चले. इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान करते हुए सना ने लिखा- इसलिए मैं आज ये ऐलान करती हूं कि आज से मैं अपनी शोबिज की जिंदगी छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकूम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं. आखिर में तमाम भाइयों और बहनों से दरख्वास्त करती हूं कि वो अब मुझे शोबिज के किसी काम के लिए दावत न दें. बहुत बहुत शुक्रिया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now