नई दिल्ली. WHO के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस का कहना है कि एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन इस साल के अंत तक तैयार हो सकती है. इसके साथ ही WHO प्रमुख ने दुनिया के सभी नेताओं से वैक्सीन का समान वितरण सुनिश्चित कराने को भी कहा. डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में टेड्रोस ने कहा कि हमें वैक्सीन की जरूरत है और उम्मीद है कि इस साल के अंत तक हमारे पास वैक्सीन आ जाएगी. हमें एक-दूसरे की जरूरत है, हमें एकजुटता की जरूरत है और हमें वायरस से लड़ने के लिए पूरी ऊर्जा का इस्तेमाल करने की जरूरत है. डब्ल्यूएचओ की अगुवाई वाली कोवैक्स ग्लोबल वैक्सीन फैसिलिटी में 9 प्रायोगिक वैक्सीन अभी पाइपलाइन में हैं.
http://Samsung Galaxy S20 FE भारत में लॉन्च, जानिए क़ीमत और फ़ीचर्स
टेड्रोस ने कहा कि खासतौर से जो भी वैक्सीन और दूसरे प्रोडक्ट पाइपलाइन में हैं, इन सबमें सबसे जरूरी जो चीज है वो वैक्सीन के समान वितरण को लेकर हमारे नेताओं की राजनीतिक प्रतिबद्धता है. इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने एक बयान में कहा था कि दुनिया में हर 10वां इंसान कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकता है. इसके अलावा WHO ने कोरोना की त्रासदी से भविष्य में हालात ज्यादा बदतर होने की भी चेतावनी दी है. डब्ल्यूएचओ में आपात कार्यक्रमों के प्रमुख डॉ. माइकल रियान ने कहा कि ये आंकड़े गांव से शहरों तक अलग हो सकते हैं. विभिन्न आयु वर्ग के हो सकते हैं. लेकिन इसका स्पष्ट मतलब यही है कि दुनिया की अधिकांश आबादी इस जोखिम के दायरे में आ चुकी है.
http://IPL 2020 : कप्तान स्मिथ को हार के बाद झटका, लगा 12 लाख का जुर्माना









