नई दिल्ली. राजस्थान रायल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. रॉयल्स को मंगलवार को खेले इस मैच में मौजूदा चैम्पियन मुंबई से 57 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस सत्र में यह पहला अवसर है, जब रॉयल्स ने निर्धारित अवधि में ओवर पूरे नहीं किए और इसलिए स्मिथ पर न्यूनतम ओवर दर से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत 12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया है.
http://रिया चक्रवर्ती को मिली सशर्त बेल, भाई शोविक की अर्जी खारिज
आईपीएल ने मीडिया बयान में कहा कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह अक्टूबर 2020 को अबु धाबी में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी धीमी ओवर गति के लिए 12-12 लाख रुपए का जुर्माना किया गया था.
http://युवक की हत्या, सरपंच ने दबावपूर्वक जलवाया शव, अब तक FIR नहीं!











