আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मिर्जापुर 2 का ट्रेलर रिलीज, फिर से दिखेगा कालीन भैया का ‘भौकाल’

Published on: October 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमेजन प्राइम ने मिर्जापुर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में प्रतिशोध, षडयंत्र, खून-खराबा, धोखा जैसे एंटरटेनमेंट के सारे डोज शामिल हैं. सीरीज के धमाकेदार होने की गारंटी इसके ट्रेलर से ही मिल रही है. मिर्जापुर के सीजन 1 में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, विक्रांत मैसी, श्र‍िया पिलगांवकर, रसिका दुग्गल, हर्ष शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग मुख्य किरदार में थे. उनकी कहानी को मिर्जापुर 2 में आगे बढ़ाया गया है जिसमें कुछ पुराने किरदार अब शो में नहीं हैं. वहीं कुछ नए कैरेक्टर्स की एंट्री हुई है. इस बार मिर्जापुर 2 में विजय वर्मा, प्रियांशु पेंदौली और ईशा तलवार भी सीरीज में एंटरटेनमेंट का डोज देते नजर आएंगे.

http://Poco C3 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स


ट्रेलर में सीरीज के चार लीड कैरेक्टर्स कालीन भैया, मुन्ना, गुड्डू, गोलू के अलावा बाकी कैरेक्टर्स की झलकियां पेश की गई है. मुन्ना इस बार किसी भी तरह मिर्जापुर की राजगद्दी पर बैठने का मन बना चुका है. उसने एक नया नियम का ईजाद किया जिसके मुताबिक जो गद्दी पर बैठेगा वो कभी भी नियम बदल सकता है. वहीं गुड्डू और गोलू प्रतिशोध की आग में जल रहे हैं. गुड्डू दुश्मन को मौत के घाट उतारने में एक बार भी नहीं सोचता. वह दुश्मन को दर्दनाक मौत देने से भी पीछे नहीं हटता. गोलू के साथ मिलकर वह अपने दुश्मनों को खत्म करने निकल पड़ता है लेकिन सिर्फ बदले से उसका मन शांत नहीं होने वाला. वह प्रतिशोध के साथ-साथ मिर्जापुर की गद्दी भी चाहता है. सीरीज में यह ट्व‍ीस्ट देखना मजेदार होगा. बता दें कि मिर्जापुर 2, 23 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगा. देखिए ट्रेलर-

http://कोरोना संक्रमित ट्रंप ने व्हाइट हाउस में घुसते ही उतारा मास्क

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now