नई दिल्ली. Poco C3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का नया बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है. इसके 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए और 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपए रखी गई है. पोको ने इन कीमतों को इंट्रोडक्टरी ऑफर कहा है. यानी संभव है कि फेस्टिव सीजन के बाद दोनों वेरिएंट्स की कीमतें बढ़ा दी जाएं. ग्राहक इस स्मार्टफोन को आर्कटिक ब्लू, लाइम ग्रीन और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन्स में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री देश में 16 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट से की जाएगी. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.53-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है.
http://कोरोना संक्रमित ट्रंप ने व्हाइट हाउस में घुसते ही उतारा मास्क
इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 प्रोससेर मौजूद है. फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का है. इसके अलावा इसमें 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया दया है. फिंगरप्रिंट सेंसर इसके रियर में मौजूद है.
http://रिया-शोविक की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी










