नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण से जूझ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें व्हाइट हाउस शिफ्ट कर दिया गया है. उनका वॉल्टर रीड अस्पताल में इलाज चल रहा था. वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर व्हाइट हाउस पहुंचे. व्हाइट हाउस पहुंचते ही ट्रंप ने चेहरे से मास्क उतार लिया. उन्होंने कहा- कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है. जबकि व्हाइट हाउस के डॉक्टर सीन कोनले ने कहा था कि ट्रंप अभी भी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टर से निकलकर ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने अपना मास्क उतार कर अपनी जेब में रख लिया.
http://रिया-शोविक की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी
फिर बालकनी से लोगों की तरफ थंब अप का इशारा किया. बता दें कि राष्ट्रपति ट्रम्प समेत 15 अफसर और सांसद संक्रमित पाए गए हैं. मास्क हटाने को लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया है. सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने ट्रंप की आलोचना की है. अमेरिकी साइंटिस्ट एरिक फिएगल डिंग ने ट्रंप के मास्क उतारने की घटना पर लिखा- महामारी रोग विशेषज्ञ उल्टी करना चाहते हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि ट्रंप को सांस लेने में अब भी तकलीफ हो रही है. यह अजीब है.
http://डॉ. चोपड़ा ने पूछा- मां दुर्गा की प्रतिमा और रावण के पुतले की ऊंचाई से कोरोना का क्या संबंध?
#DonaldTrump taking his mask off all while having #Covid is so trifling! pic.twitter.com/f05nYCpzVD
— Persia Nicole (@PersiaNicole) October 6, 2020









