আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर, 29 साल के स्टार क्रिकेटर का निधन

Published on: October 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज नजीब तारकई (29) का मंगलवार को निधन हो गया. वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. नजीब तारकई 2 अक्टूबर को सड़क पार कर रहे थे, तभी उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी थी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी. एसीबी ने शनिवार को ट्वीट किया था कि नजीब 2 अक्टूबर को कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद उनकी सर्जरी हुई. उस समय नांगरहार में उनका इलाज चल रहा था. एसीबी ने कहा था कि स्वास्थ्य अधिकारियों से अनुमति मिलने पर उन्हें इलाज के लिए काबुल या अफगानिस्तान से बाहर ले जाया जाएगा.

http://राहुल जी… कृषि विधेयक को कूड़ेदान में फेंकने लायक पहले अपनी पार्टी की हैसियत तो बना लीजिए



नजीब तारकई कोमा में थे, उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से नजीबुल्लाह के निधन की जानकारी दी. तारकई ने अफगानिस्तान के लिए 12 टी 20 इंटरनेशनल और एक वनडे खेला था. नजीब ने बांग्लादेश में 2014 के टी 20 विश्व कप में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने सितंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. उनका एकमात्र वनडे 2017 में आयरलैंड के खिलाफ था. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने 24 मैच में 2030 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 47 से ऊपर रहा.

http://अवैध रेत खनन में कार्रवाई नहीं, चार सरपंचों को हटाने धारा 40 की नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now