बसना. महानगरों में गंभीर बीमारियों के उपचार सुविधा की तरह नगर के अग्रवाल नर्सिंग होम में दो दिन के नवजात का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने से अंचलवासियों में त्वरित एवं सस्ते उपचार की आस जगी है. यही नहीं डॉ. अमित ने आयुष्मान भारत के तहत उपचार कर शेष राशि माफ कर अनुकरणीय मिसाल पेश की है. नर्सिंग होम सूत्रों के मुताबिक बडे़ टेमरी (सांकरा) के गजपति बेहरा की नवजात शिशु को सांस लेने में परेशानी हो रही थी. उच्चस्तर उपचार हेतु बेहरा ने नवजात को अग्रवाल नर्सिंग होम लाया जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल ने आवश्यक सुविधाओं के साथ उपचार किया. एक्स-रे रिपोर्ट में नवजात के लेफ्ट साइड का फेफड़ा, अंतड़ी, आमाशय एवं तिल्ली (कंजेनिटल, डायफ्राग्मेटिक हर्निया) से दबा हुआ था जिससे नवजात को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.
http://अधिकारियों-कर्मचारियों को दिवाली के पहले मिलेगा अक्टूबर महीने का वेतन
मरीज को दो दिन तक वेंटिलेटर में रखा गया तथा 8 अक्टूबर को बच्चों के सर्जन डॉ. रितेश रंजल (रायपुर) एवं टीम ने डॉ. अमित के साथ मिलकर जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया. ऑपरेशन के दौरान पेट की अंतड़ियों, आमाशय एवं तिल्ली को उनकी जगह में रखा गया तथा डायफ्रम के छेद को बंद किया गया. ऑपरेशन के पश्चात मरीज को चार दिन तक एन.एस.आई.यू. एवं वेंटिलेटर में रख आवश्यक उपचार किया गया स्वास्थ्य सुधरने पर 16 अक्टूबर को नवजात को मां की गोद में देकर मां का दुग्धपान कराया गया. इस दरम्यान डॉ. अमित एवं उनकी टीम निरंतर देख-रेख में लगी रही. बच्चे के स्वस्थ होने पर आज अस्पताल से छुट्टी दी गई. नवजात के पिता गजपति बेहरा ने अग्रवाल नर्सिंग होम में बड़े शहरों जैसा उपचार मिलने एवं आर्थिक स्थिति देखते हुए शेष राशि न लेकर निःशुल्क उपचार कर बच्चे को नया जीवन देने के लिए आभार व्यक्त किया है.
http://4 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार