नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि पंपोर के कांधीजल ब्रिज पर सीआरपीएफ की 110 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी (आरओपी) पर तैनात थे, तभी अज्ञात आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें कि 27 सितंबर को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के संबूरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबलों के पास 2-3 आतंकियों के छिपे होने का इनपुट था. इसके बाद आपरेशन में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था. इस मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था.
http://Samsung के इन चार स्मार्टफोन पर मिल रहा है जबरदस्त कैशबैक
उत्तरी इलाके में चीन हमें हरा नहीं सकता : वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली. वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने सोमवार को साफ कहा कि उत्तरी इलाके में मौजूदा हालातों में चीन के पास ऐसा कोई रास्ता नहीं कि वो हमें हरा सके. लद्दाख में हमारी पोजिशन मजबूत है और दो मोर्चों पर जंग के लिए भी तैयार हैं. भदौरिया ने कहा कि मौजूदा समय में पड़ोसियों की तरफ से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए हमें मजबूती के साथ जंग के हर मोर्चे पर पूरी क्षमता से लड़ने की जरूरत है. मैं भरोसा दिलाता हूं कि ऑपरेशनली हम बेस्ट हैं. भदौरिया के मुताबिक, वायुसेना किसी भी विवाद से निपटने के लिए तैयार है. अगर दो मोर्चों पर जंग होती है तो उस स्थिति में भी हम लड़ने के लिए मुस्तैद हैं.
http://मंत्री अनिला भेड़िया के पति का निधन, सीएम भूपेश ने जताया दुख
#UPDATE Of the five CRPF jawans, who were injured after terrorists fired upon the Force's road opening party (ROP), two jawans lost their lives. More details awaited. #JammuAndKashmir https://t.co/zIZ5pHKXw2
— ANI (@ANI) October 5, 2020









