আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Google ने Play Store से हटाए ये 34 ऐप्स, आप भी फौरन करें डिलीट

Published on: October 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Google ने जुलाई से सितंबर के बीच प्ले स्टोर से 34 ऐसे ऐप्स को हटा दिया है, जिसमें जोकर मैलवेयर पाया गया. जोकर एक ऐसा खतरनाक वायरस है, जो पिछले कुछ महीनों से कई ऐप्स को प्रभावित कर चुका है. गूगल को जिस पल ऐप के प्रभावित होने का पता चल रहा है, वह प्ले स्टोर से उन्हें डिलीट कर दे रहा है. ये जोकर मैलवेयर एक तरह के मैलिशियस बॉट है, जिन्हें fleeceware के तौर पर कैटेगराइज़ किया गया है. इन मैलवेयर का काम SMS पर फर्जी क्लिक करना होता है, जिससे ये यूज़र्स के अकाउंट से अनचाही प्रीमियम पेड सर्विस पर सब्सक्राइब कर देता है. इसके बारे में यूज़र को कोई जानकारी नहीं होती. इन स्पाइवेयर को SMS मैसेज, कॉन्टैक्ट लिस्ट और फोन की जानकारियों को चुराने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

http://लोन मोरेटोरियम पर बड़ी राहत, नहीं देना होगा लोन के ब्याज पर ब्याज


ये मैलवेयर यूज़र को चुपके से प्रीमियम वायरलेस  ऐप्लिकेशन प्रोटोकॉल WAP सर्विस के लिए साइन-अप करवा देता है. ये 34 ऐप्स की लिस्ट- All Good PDF Scanner, Mint Leaf Message-Your Private Message, Unique Keyboard – Fancy Fonts & Free Emoticons, Tangram App Lock, Direct Messenger, Private SMS, One Sentence Translator – Multifunctional Translator, Style Photo Collage, Meticulous Scanner, Desire Translate, Talent Photo Editor – Blur focus, Care Message, Part Message, Paper Doc Scanner, Blue Scanner, Hummingbird PDF Converter – Photo to PDF, All Good PDF Scanner, com.imagecompress.android, com.relax.relaxation.androidsms, com.file.recovefiles,

http://शत्रुघन सिन्हा और सोनाक्षी का सॉन्ग ‘जरूरत’ रिलीज, देखिए वीडियो



com.training.memorygame, Push Message- Texting & SMS, Fingertip GameBox, com.contact.withme.texts, com.cheery.message.sendsms (two different instances), com.LPlocker.lockapps, Safety AppLock, Emoji Wallpaper, com.hmvoice.friendsms, com.peason.lovinglovemessage, com.remindme.alram, Convenient Scanner 2. गूगल ने इन्हें ‘Bread’ (Joker) के तौर स्पॉट किया है, जो कि 2017 में एक बड़े पैमाने पर बिलिंग धोखाधड़ी ग्रुप है जो उन ऐप्स की पहचान करता है जो सिर्फ SMS धोखाधड़ी के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. ये ऐप्स आपके फोन के डेटा के बेहद खतरनाक हैं, इसलिए हम सलाह देते हैं कि इन्हें फौरन फोन के डिलीट कर दें.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now