আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

Published on: October 18, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवाएं जोर पकड़ रही हैं. मौसम में यह परिवर्तन हवा में बदलाव के कारण हो सकता है. इस कारण अगले तीन-चार दिनों में बारिश की संभावना है. वहीं प्रदेश के दक्षिणी इलाके में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. हालांकि इसके बाद मौसम पूर्णतया साफ हो जाएगा. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश से मानसून की विदाई हो चुकी है, जिसके बाद प्रदेश में शुष्क मौसम बना हुआ है. दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड होने लगी है. मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी गिरावट के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

http://करवाचौथ पर पत्नी का था व्रत, बेटे को आया फोन.. तुम्हारे पापा शहीद हो गए

‘मिट्टी के दीये बेचने वालों से कोई शुल्क न वसूला जाए’

बेमेतरा. दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी से दीये बनाये जाते है तथा इस पर्व पर बाजारों में विक्रय हेतु लाया जाता है. दीये बेचने हेतु आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जावे. नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्र में इनसे पसरा शुल्क के नाम पर किसी भी प्रकार की कर (टैक्स) की वसूली न की जावें साथ ही मिट्टी के दिए के उपयोग को प्रोत्साहित भी किया जावें. कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने इस आशय का पत्र जारी कर नगरीय निकाय- बेमेतरा, नवागढ़, साजा, बेरला, परपोड़ी, देवकर, थानखम्हरिया, मारो के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी को इसका विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए है. इस संबंध में यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी.

http://दो सौतन के बीच झगड़े से गुस्साया पति, दूसरी पत्नी की ब्लेड से काट दी जीभ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now