আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेलवे स्टेशन पहुंचा हाथी, जिधर जगह मिली उधर छिपे रेलकर्मी

Published on: October 1, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. जिला मुख्यालय के समीप के रेलवे स्टेशन अरण्ड में आज सुबह एक विशाल हाथी ट्रैक से होते हुए स्टेशन पर पहुंच गया. अचानक हाथी के आगमन से रेलवे कर्मियों में हड़कम्प मच गया था. बहरहाल, सूचना के बाद वन अमला अरण्ड स्टेशन पहुंच गया. वनों में बढ़ते मानव हस्तक्षेप के साथ ही विगत दशक भर से छत्तीसगढ़ में आशियाना ढूंढ रहे हाथी कभी खुद ही किसी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं तो कभी इन हाथियों द्वारा भूख से परेशान होकर मानव सहित अन्य प्राणियों पर हमला भी कर रहे हैं.

कुछ ऐसे ही हालात जिले की ओड़िशा सीमा एवं बार अभ्यारण्य सीमा से लगे ग्रामों में हो रहा है. आज गुरुवार सुबह भी इकलौता नर हाथी अपने झुंड के लिए सुरक्षित जगह तलाश करता रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अलसुबह दलदली जंगल की ओर से एक हाथी अरंड रेलवे स्टेशन पहुंच गया. विशालकाय हाथी को स्टेशन की ओर बढ़ता देख रेलवे के अधिकारी-कर्मचारियों में दहशत व्याप्त हो गई. ये कर्मी जिधर जगह मिली उधर भागे और छिपने लगे थे.

http://IPL 2020 : KKR ने रोका RR का विजय रथ, 37 रन से जीता मैच

कुत्ते के भौंकने से भड़का हाथी

इस बीच हाथी को देख एक कुत्ता भौंकने लगा जिससे हाथी आक्रामक होकर स्टेशन में प्रवेश कर गया. सूंड उठाकर आक्रामक रुख अपनाते हुए रेलवे पटरी के पास लगी लोहे की मजबूत जाली को तोड़कर हाथी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंच स्टेशन में विचरण करने लगा. जिसने भी यह नजारा देखा, वहां से दौड़ता-भागता दिखा. दूसरी ओर रेलवे का एक कर्मचारी इस माहौल में भी हाथी के रेलवे स्टेशन, पटरी पर घूमते हुए वीडियो बनाने में जुटा रहा.


वन विभाग का अलर्ट

इधर, गुस्सैल हाथी के आबादी बीच पहुंचने से वन विभाग ने भी काफी मशक्कत की और हाथी को आबादी से बाहर खदेड़ कर ग्रामीणों को अलर्ट किया. ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घर से न निकलें. वन विभाग महासमुंद के एसडीओ एसएस नाविक ने उक्त संबंध में बताया कि उक्त हाथी अकेला है और झुंड से अलग अपने स्थायी रहवास हेतु जगह तलाशने निकला है. पर किसी ना किसी कारण से दुर्घटनाएं हो रही हैं. कोशिश की जा रही है कि हाथी से किसी भी ग्रामीण का नुकसान न हो और ना ही हाथी का ही कोई नुकसान हो. बहरहाल, ग्रामीण क्षेत्रों में हाथी के आसपास होने के कारण अलर्ट रहने की मुनादी करवा दी गई है. पूरा वन अमला लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं.

http://अनलॉक-5 के दिशा-निर्देश जारी, सिनेमा हॉल खुलेंगे, स्कूल-कॉलेज पर राज्य लेंगे फैसला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now