আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दो सौतन के बीच झगड़े से गुस्साया पति, दूसरी पत्नी की ब्लेड से काट दी जीभ

Published on: October 18, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की जीभ काट दी. फिलहाल घायल पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. गांव के लोगों ने आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, सकरा थाना के सरैया गांव में दो सौतन के बीच झगड़े से गुस्साए पति ने अपनी दूसरी पत्नी की जीभ ब्लेड से काट दी. पीड़िता मीना खातून (22) को गंभीर हालत में सकरा रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार कर उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया.

http://चंद्रयान 2 : IIRS ने ली चांद के सतह की तस्वीर, इसरो ने किया जारी

एसकेएमसीएच के सर्जरी विभाग के डॉ. अमलेंदु ने बताया कि महिला की जीभ में गंभीर जख्म है, शरीर से खून ज्यादा निकल गया है, हालत नाजुक है. वहीं घटना के संबंध में पीड़िता की मां सकरा फरीदपुर निवासी आयशा खातून ने दामाद व बेटी की सौतन पर एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी राजस्थान से लौटा था. दोनों सौतन झगड़ा कर रही थीं. दूसरी पत्नी मीना प्रताड़ना से तंग आकर घर से बाहर निकलकर चिल्ला रही थी. इससे आक्रोशित पति ने पहले उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा. फिर ब्लेड से जीभ दो टुकड़े कर दिए.

http://अध्यक्ष पद के लिए इस बार वार्डों में मचेगा जमकर घमासान !

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now