আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गैंगरेप के बाद काटी थी लड़की की जीभ, अस्पताल में मौत

Published on: September 29, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है. चंदपा थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित युवती के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप की घटना हुई थी. गांव के ही 4 युवकों ने गैंगरेप किया था. वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता की जीभ काट डाली थी ताकि वो पहचान न बता सके. चलकर अपने घर तक न जाए इसलिए उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी थी. गंभीर रूप से जख्मी हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 9 दिन बाद पीड़िता को होश आया था. होश में आने पर पीड़िता ने इशारों में आपबीती बताई थी.

http://अवैध रेत खनन पर कलेक्टर की चुप्पी किसी दबाव का परिणाम : डॉ. चोपड़ा



इतनी हैवानियत के बाद भी वो आखिरी सांस तक जिंदगी के लिए जंग लड़ती रही और इंसाफ का इंतजार करती रही. आखिरकार उसकी मौत हो गई. अब परिजन दरिंदों के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं. पीड़िता के भाई ने कहा है कि दरिंदों को फांसी दिलानी है. जब तक इंसाफ नहीं मिलता है, तब तक हमें खतरा रहेगा. पीड़िता के पिता को प्रशासन ने चार लाख 12 हज़ार की आर्थिक मदद दे दी है. बता दें कि हाथरस पुलिस ने अब तक इस मामले में संदीप, रामकुमार, लवकुश और रवि नाम के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. चारों ही तथाकथित उच्च जाति के है. हालांकि दलित संगठनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में लीपापोती करने की कोशिश की.

http://Google ने Play Store से हटाए ये 17 ऐप्स, फोन से तुरंत करें डिलीट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now