नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के हलाली डैम में घूमने आए एक डॉक्टर के लिए हादसे का सबब बन गया. डैम के पास उनकी पत्नी सेल्फी ले रही थी कि तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह 10 से 12 फीट नीचे पानी में गिर पड़ी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भोपाल के कोलार में रहने वाले डॉक्टर उत्कर्ष मिश्रा अपनी पत्नी हिमानी मिश्रा के साथ भोपाल से करीब 40 किमी दूर हलाली डैम में रविवार को घूमने आए थे. डॉक्टर उत्कर्ष मिश्रा का कहना है कि मैं अपने मोबाइल पर मैसेज चेक कर रहा था.
http://‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ के गीतकार अभिलाष का निधन
इसी बीच मेरी पत्नी मोबाइल पर सेल्फी लेने लगी और न जाने कब उसका पैर फिसल गया. पति ने बताया कि उसके बाद वह 10-12 फीट नीचे जा गिरी और पानी में बह गई. देखते ही देखते मेरी आंखों के सामने से मेरी पत्नी ओझल हो गई. इस घटना के बाद मौके पर राहत टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. यह ऑपरेशन रात भर चला लेकिन बॉडी को ढूंढा नहीं जा सका. सोमवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चला लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला की बॉडी का पता नहीं चल पाया है.
http://3 ऊंट और दो बकरी मृत मिले, मौके पर अब तक नहीं पहुंचे वन विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी









