रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के नवगठित जिले गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही के नगर पंचायत गौरेला और नगर पंचायत पेण्ड्रा को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की है. गौरतलब है कि प्रदेश के राजस्व मंत्री और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इन नगर पंचायतों के भ्रमण के दौरान वहां के नागरिकों की इस संबंध में भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को देखते हुए इन दोनों ही नगर पंचायतों को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की है.
http://IPL 2020 : कप्तान कोहली पर लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना
ऑनलाइन रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 28 से 30 सितम्बर तक
कांकेर. जिला रोजगार कार्यालय कांकेर के माध्यम से नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर तीन दिवसीय ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन 28 से 30 सितम्बर तक फायर सेफ्टी मैनेजमेंट रायपुर में आयोजित किया जाएगा. जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा 55 रिक्तियों के आधार पर ऑनलाइन भर्ती एनसीएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. इसके लिए आवेदक को ncs.gov.in पर पंजीयन करवाना अनिवार्य है, उक्त पोर्टल के माध्यम से आवेदक आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं. जिला रोजगार अधिकारी बी.आर.ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन मेला एवं प्लेसमेंट कैंप में फायर मेन के 10 पद, डोपो ड्रायवर के लिए 05 पद, सिक्युटरी गार्ड के 30 पद और कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए 10 पदो पर भर्ती की जाएगी. जिले के इच्छुक आवेदक उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
http://हम किसानों, गरीबों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं : मुख्यमंत्री






