रायपुर. कोरिया जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विनोद शंकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन एमएल सोनी को राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उक्त दोनों अधिकारियों के निलंबन की यह कार्रवाई कोरिया जिले के खाड़ा जलाशय के टूटने के कारण की गई है. खाड़ा जलाशय के टूटने एवं इसकी वजह से 3 गांव के किसानों की 50 हेक्टेयर रकबे की फसल के नुकसान पहुंचने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने इसके लिए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. खाड़ा जलाशय के टूटने के मामले में प्रथम दृष्टया जलाशय के प्रभारी अधिकारी एवं एसडीओ सोनी तथा कार्यपालन अभियंता साहू को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है. शासन द्वारा इस मामले के जांच के भी निर्देश दिए गए हैं.
http://वॉक पर निकले किशोर को हाथी ने उठाकर फेंका, अस्पताल में भर्ती
लोकवाणी की 11वीं कड़ी का प्रसारण 11 को
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 11वीं कड़ी का प्रसारण 11 अक्टूबर को प्रात: 10.30 से 11 बजे तक छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार नवा छत्तीसगढ़, हमर विकास, मोर कहानी विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे.
http://IPL 2020 : KXIP ने हासिल की पहली जीत, RCB को 97 रनों से हराया







